महाकाली के मंदिर में मोरलिया बोले लिरिक्स

महाकाली के मंदिर में मोरलिया बोले,
माँ तेरे मंदिर में मोरलिया बोले,
मोरलिया बोले रे भैया, हो,
मोरलिया बोले रे ये तो डाल डाल बोले,
माँ तेरे मंदिर में मोरलिया बोले,
महाकाली के मंदिर में मोरलिया बोले,

मंदिर ये के गुम्मत ऊपर लाल ध्वजा लहराती,
पावा गढ़ के पर्वत ऊपर मैया तू है पुजाती,

मंदिर ये के गुम्मत ऊपर लाल ध्वजा लहराती,
पावा गढ़ के पर्वत ऊपर मैया तू है पुजाती,

तेरी शरण में जो भी आवे हो,
तेरी शरण में जो भी आवे, फूलों से तू तोले,
माँ तेरे मंदिर में मोरलिया बोले,
महाकाली के मंदिर में मोरलिया बोले,

दुनियां सारी तेरे द्वारे, तेरी दया को माँगे,
पावन है दरवार तुम्हारे मैया प्यारी लागे,

दुनियां सारी तेरे द्वारे, तेरी दया को माँगे,
पावन है दरवार तुम्हारे मैया प्यारी लागे,

तेरे दर से है जगदम्बे हो,
तेरे दर से है जगदम्बे खाली कभी न लौटे,
माँ तेरे मंदिर में मोरलिया बोले,
महाकाली के मंदिर में मोरलिया बोले,

पावा गढ़ के पर्वत ऊपर हम सब आशीष माँगे,
देवी दूर रहे न तुझसे हम तो तेरी शरण में आवे,

पावा गढ़ के पर्वत ऊपर हम सब आशीष माँगे,
देवी दूर रहे न तुझसे हम तो तेरी शरण में आवे,

मेरा मन हर्षावे मैया हो,
मेरा मन हर्षावे मैया द्वार दया का खोले,
माई तेरे मंदिर में मोरलिया बोले,
माँ तेरे मंदिर में मोरलिया बोले,
महाकाली के मंदिर में मोरलिया बोले,

Mahakali Ke Mandir Mein Moraliya Bole Details and Credits

विवरण (Details) जानकारी (Information)
Song Title Mahakali Ke Mandir Mein Morliya Bole
Singer Rajesh Mishra
Album Pankhida O Pankhida
Lyricist Mahesh Mishra
Music Composer Kamlesh, Romy
Music Label T-Series
Category Devi Bhajan / Devotional
Language Hindi

Mahakali Ke Mandir Mein Moraliya Bole Video Song

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url