माँ ही लगाएगी पार ओ भगता कर ले जय जय कार लिरिक्स

कौन कहे किस पल मैं क्या हो,
न सोचो रे फिर कल क्या हो,
जगदम्बे को सौंप दो जीवन, (२)
इस से बेहतर अब हल क्या हो,
माँ ही लगाएगी पार ओ भगता,
कर ले जय जय कार, (२)

ये जग रैन बसेरा है,
चिड़ियों वाला डेरा है, (२)
जब तक तन में सांस चले,
ये तेरा ये मेरा है,
देख सके न कोई रुके जो सांसे,
जग में फिर रे हलचल क्या हो,
जीवन का ये सार रे भगता,
कर ले जय जय कार,
माँ ही लगाएगी पार ओ भगता,
कर ले जय जय कार, (२)

तिरिया रोए तीन कदम,
अर्थी तक बेटे को गम,
रिश्ते नाते बेगाने है,
दो पल करते आँखें नम,
जान बुझ के भी सब पगले है,
मन तेरा भगता क्यों बे कल हो,
जीवन का ये सार रे भगता,
कर ले जय जय कार,
माँ ही लगाएगी पार ओ भगता,
कर ले जय जय कार, (२)

जीवन ऐसे जी रे मनवा,
दुश्मन भी अभिमान करें, (२)
छोड़ के जाए जब तू दुनिया,
सदियों तेरा गुणगान करे,
ध्यानु से मन हरना सिखा,
गीत यही लव पर हर पल हो,
जीवन का ये सार रे भगता,
कर ले जय जय कार,
माँ ही लगाएगी पार ओ भगता,
कर ले जय जय कार, (२)

Maa Hi Lagayegi Paar Video Song

Maa Hi Lagayegi Paar Bhajan Details and Credits

विवरण (Details) जानकारी (Information)
Song Title Maa Hi Lagayegi Paar (मां ही लगाएगी पार)
Singer Bali Thakare (बाली ठाकरे)
Lyricist Manohar Masatkar (मनोहर मसतकर)
Music Director Ajaj Khan (एजाज खान)
Category Devi Geet / Mata Rani Bhajan / Devotional (देवी गीत / माता रानी भजन / भक्ति गीत)
Language Hindi (हिंदी)
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url