ये कांवड़ है बाबा महाकाल की लिरिक्स

उज्जैन के महाकाल की कांवरिया प्यारे लाल की,
ये कांवड़ है मेरे बाबा महाकाल की,

कावड़ में गंगा जल भर कर,
दिवानों की टोली निकलती है, (२)
पैरों में छाले पड़ते है, (२)
दीवाने कहाँ ही थकते है,
ये कांवड़ है मेरे, बाबा महाकाल की,

कावड़ में भोले का बंदन,
कावड़ में पावन है दर्शन,
कावड़ में तप और त्याग है (२)
कावड़ ही शिव अनुराग है,
ये कांवड़ है भोले, बाबा महाकाल की,

घाट किनारें, भोर सवेरे,
बोले कांवरिया भोले नाथ,

इस कांवड़ में भीड़ बड़ी है,
फिर भी रहे न कोई अनाथ,

धूप पड़े या वर्षा आए,
हस कर सबकुछ सहते जाये,

भूखे प्यासे रहकर भी ये,
नाम तेरा ही जपते जाये,

उज्जैन के महाकाल की, कांवरिया प्यारे लाल की,
ये कांवड़ है मेरे, बाबा महाकाल की,

कांधे में कांवड़ भोले की,
तेरे दर आने को भटकते है, (२)
ठोकर खाकर जितना गिरते, (२)
उतना ही ऊपर उठते है
ये कांवड़ है भोले, बाबा महाकाल की,

कांवड़ की महिमा न्यारी है,
भोले की यही सवारी है, (२)
कावड़ वाले भक्तों पर, (२)
ये महिमा है सरकार की,
ये कांवड़ है भोले, बाबा महाकाल की,

त्रिपुण्ड धरे रुद्राक्ष की माला,
वैराग्य की अनुपम यही पहचान,

भगवा ध्वज नव में लहराए,
गूंजे रुद्र मंत्र का ज्ञान,

राम नाम ही साथ में गूंजे,
नाचें बजरंगी हनुमान,

भोले नाथ के रंग में रंग कर,
निकले कांवरिया, भक्त जवान,

उज्जैन के महाकाल की कांवरिया प्यारे लाल की,
ये कावड़ है मेरे, बाबा महाकाल की,

हर हर बम बम गूँज रहा,
शिव भक्तों पर बलिहारी है, (२)
कावड़ कांधे पर आते ही, (२)
हर मुश्किल खुद ही हारी है,
ये कांवड़ है भोले, बाबा महाकाल की,

भूखे प्यासे हम रहकर भी,
हम नाम तेरा ही जपते है, (२)
तेरी भक्ति के रंग मे ही बाबा, (२)
हम दिन रात मचलते है,
ये कांवड़ है भोले, बाबा महाकाल की,

कैलाश पति के दिव्य द्वार में,
अर्पित तन मन मेरे प्राण,

सेवक समर्पण त्याग तपस्या,
हर पग वन जाये अनुष्ठान,

अपना सब कुछ अर्पण करके,
गाऊं भोले तेरा गान,

गंगा जल तेरे शीश चढ़ाए,
भर दो बाबा भक्ति का दान,

उज्जैन के महाकाल की कांवरिया प्यारे लाल की,
ये कांवड़ है मेरे, बाबा महाकाल की,

Ye Kanwar Hai Baba Mahakal Ki Video Song

Ye Kanwar Hai Baba Mahakal Ki Details and Credits

विवरण (Details) जानकारी (Information)
Song Title Ye Kawad Hai Baba Mahakal Ki (ये कांवड़ है बाबा महाकाल की)
Singer Satyarth Verma (सत्यार्थ वर्मा)
Lyricist Karan Vishwakarma (करण विश्वकर्मा)
Music Director Vashu Bhaiya Ji (वासु भैया जी)
Category Shiv Bhajan / Kawad Bhajan / Devotional (शिव भजन / कांवड़ भजन / भक्ति गीत)
Language Hindi (हिंदी)
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url