मगन है शिव भोला भंडारी लिरिक्स
पावन पावन सावन आया, छाई बदरिया कारी,
गंगा जल से, भर के कावर आए नर और नारी,
मगन है शिव भोला भंडारी,
पावन पावन सावन आया, छाई बदरिया कारी,
गंगा जल से, भर के कावर आए नर और नारी,
मगन है शिव भोला भंडारी,
पग पग डग डग बढ़ते जाए,
कांधे पे कावर लटकाए,
झूम झूम जयकारे लगाए,
और मस्ती में झूमते जाए,
गंगा जल की हर एक लुटिया, (२)
शिव को लागे प्यारी,
मगन है शिव भोला भंडारी,
हे शिव शंकर हे कैलाशी,
विश्वनाथ को भाये काशी,
शिव शंभू मरघट के वाशी,
शिव है महादेव, शिव अविनाशी,
क्या पर्वत पाताल समंदर, (२)
शिव की दुनियाँ सारी,
मगन है शिव भोला भंडारी,
शिव को सदा गंगा जल भाए,
कंठ में जिनके गरल समाये,
अंग भभूति भसम रमाए,
महाकाल महादेव कहाए,
हाथ पसारे मोनी गाए,(२)
कब आएगी वारी,
मगन है शिव भोला भंडारी,
पावन पावन सावन आया, छाई बदरिया कारी,
गंगा जल से, भर के कावर आए नर और नारी,
मगन है शिव भोला भंडारी,
Magan Hai Shiv Bhola Bhandari Details and Credits
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| Song Title | Magan Hai Shiv Bhola Bhandari |
| Singer | Manish Agrawal |
| Lyricist | Manish Agrawal |
| Music Director | Hitesh Sundrani |
| Category | Shiv Bhajan / Devotional |
| Language | Hindi |