महाकाल को जपने वाला लिरिक्स

जो महफिले महाकाल की,
सजाने में लगे हैं,
महाकाल उनकी लाज बचाने में लगे हैं,

रोते रोते आने वाले, मुस्कुरा के जाएगा,
जो न पाया जग में तूने, वो यहाँ पे पाएगा,
महाकाल को जपने वाला, भव सागर तर जाएगा,

हर हर महाकाल,
हर हर महाकाल,

जिस पे कृपा हो तेरी, उसका कौन बिगाड़े बाबा,
जिस पे करे क्रोध, उसको कौन सम्हाले बाबा,
हो कालों के भी काल तुम तो भोले नाथ भंडारी,
इस लिए है नाम महाकाल तेरा शिव लहरी,
गर तुम न करोगे तो कृपा कौन करेगा बाबा,
खाली झोलियां सबकी कौन भरेगा बाबा,
ठुकरा दिया जहान हमको तेरा सहारा बाबा,
आओ महाकाल जी बिट्टू ने पुकारा बाबा,
किस्मत का लिखा तू,...
किस्मत का लिखा तू छोड़ दे किस्मत से जादा पाएगा,
कृपा ऐसी बरसेगी उज्जैन में जब जाएगा,
महाकाल को जपने वाला, भव सागर तर जाएगा,

हर हर महाकाल,
हर हर महाकाल,

बाबा महाकाल जी की महिमा ये निराली है,
जो भी गया दर पे भरी झोली उसकी खाली है,
भस्म से नहाते सर चन्द्रमा सजाते हैं
कालों के काल महाकाल जी कहलाते हैं,
केदारनाथ, विश्वनाथ, सोमनाथ, काशी हो,
वैद्यनाथ, भीमाशंकर, कैलाशो के वाशी हो,
मल्लिकार्जुन, नागेश्वर, ममलेश्वर तुम ही रामेश्वरम,
त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और तुम्हीं महाकालेश्वर,
महाकाल को जपले....
महाकाल को जपले कल ये मौका हाथ न तेरे आएगा,
भस्मी बन कर उड़ जाएगा, जब बड़ा पछताएगा,
महाकाल को जपने वाला, भव सागर तर जाएगा,

अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का,
काल उसका क्या करे जो भक्त हो महाकाल का,

जय जय महाकाल, जय श्री महाकाल,

Mahakal Ko Japne Wala Details and Credits

विवरण (Details) जानकारी (Information)
Song Title Mahakal Ko Japne Wala Bhav Sagar Tar Jayega (महाकाल को जपने वाला, भव सागर तर जाएगा)
Singer Bittu Maharaj (बिट्टू महाराज)
Lyricist Bittu Maharaj (बिट्टू महाराज)
Music Director Dipesh Jain (दिपेश जैन)
Category Shiv Bhajan / Mahakal Bhajan
Language Hindi

Mahakal Ko Japne Wala Video Song

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url