हो गओ जबलपुर में हल्ला लिरिक्स

हो गओ जबलपुर में हल्ला,
आ गये गौरा के लल्ला,

जबलपुर में आ गए देखो,
गौरा के गणराजा,
चलो मूर्ति लेवे चलिये,
बजा बजा खें बाजा,
अरे बहस करो ने हल्ला,
आ गये गौरा के लल्ला,
हो गओ जबलपुर में हल्ला,
आ गये गौरा के लल्ला,

जल्दी दैव निछावर भैया,
श्रद्धा के अनुसार,
आज बैठकी है गणपत की,
हो रई बड़ी अवार,
अरे खोलो टर्क को पल्ला,
आ गये गौरा के लल्ला,
हो गओ जबलपुर में हल्ला,
आ गये गौरा के लल्ला,

हम तो दिल से सेवा कर है,
ऐसी मन में ठानी,
आ गये है गणराज द्वार पे,
जल्दी उतारो पानी,
अरे जल्दी से गड़ुआ भरला,
आ गये गौरा के लल्ला,
हो गओ जबलपुर में हल्ला,
आ गये गौरा के लल्ला,

माथे मुकुट लगे अति प्यारो,
सोने को श्रृंगार,
लम्बी सूंड हाथ में फरसा,
मूसा पे असवार,
अरे पहने उंगरियन छला,
आ गये गौरा के लल्ला,
हो गओ जबलपुर में हल्ला,
आ गये गौरा के लल्ला,

देखो आज सजे है भैया,
जगह जगह पंडाल,
सीडी डेक बजावे लड़का,
नाचें गरबा ताल,
अरे रागी मचावे हल्ला,
आ गये गौरा के लल्ला,
हो गओ जबलपुर में हल्ला,
आ गये गौरा के लल्ला,

हो गओ जबलपुर में हल्ला,
आ गये गौरा के लल्ला,

Ho Gao Jabalpur Main Halla Details and Credits

विवरण (Details) जानकारी (Information)
Song Title Ho Gayo Jabalpur Main Halla (हो गयो जबलपुर में हल्ला)
Singer Ram Kishor Suryavanshi (राम किशोर सूर्यवंशी)
Lyricist Ram Kishor Suryavanshi (राम किशोर सूर्यवंशी)
Music Director Ram Kishor Suryavanshi (राम किशोर सूर्यवंशी)
Category Devi Geet / Mata Rani Bhajan / Devotional (देवी गीत / माता रानी भजन / भक्ति गीत)
Language Hindi (हिंदी)

Ho Gao Jabalpur Main Halla Video Song

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url