संकट हरलो मंगल कर दो: Sankat Harlo Mangal Kardo Lyrics
संकट हरलो मंगल करदो,
प्यारे शिव गौरा के लाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा,
कोरस - संकट हरलो मंगल करदो...
हे गणनायक देव गजानन,
मूषक चढ़ कर आओ,
कोरस - हे गणनायक देव गजानन,
मूषक चढ़ कर आओ,
हाथ जोड़ कर द्वार खड़े है,
अब ना देर लगाओ,
गजानन जल्दी से तुम आओ,
आ करके अपने भक्तों का तुम,
जान लो दिल का हाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा,
कोरस - संकट हरलो मंगल करदो...
तुम को न बतलाए तो हम,
अपनी किसे बताएं,
कोरस - तुम को न बतलाए तो हम,
अपनी किसे बताएं,
तुम ही बता दो सिद्धि विनायक,
किस के द्वार पे जाए,
बताओ किस को अपनी सुनाए,
दुःख के बादल ने घेरा हमें,
संकट का फ़ैला जाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा,
कोरस - संकट हरलो मंगल करदो...
संकट हरदो, संकट काटो,
चारों तरफ तेरा राज,
कोरस - संकट हरदो, संकट काटो,
चारों तरफ तेरा राज,
कर दो अब खुशियों की वर्षा,
हे गणपति महाराज,
हमारे पूरण कर दो काज,
सबके पूरण तुम काम करो,
जग में है तेरी मिशाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा,
कोरस - संकट हरलो मंगल करदो...
टूट रही है आस की डोरी,
डोल रहा विश्वास,
कोरस - टूट रही है आस की डोरी,
डोल रहा विश्वास,
अब तो हमें तुम अपनी दया का,
दे दो प्रभु प्रसाद,
कंही अब टूट ना जाए आस,
जैसे भी हो अब तो तुम को,
देवा करना है कमाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा,
कोरस - संकट हरलो मंगल करदो...
संकट हरलो मंगल करदो,
प्यारे शिव गौरा के लाल,
अब विनती सुन लो गणपति देवा,
कोरस - संकट हरलो मंगल करदो...
Sankat Harlo Mangal Kardo Details and Credits
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| Song Title | Sankat Harlo Mangal Kardo (संकट हरलो मंगल कर दो) |
| Singer | — |
| Lyricist | — |
| Music Director | — |
| Category | Ganesh Bhajan / Devotional (गणेश भजन / भक्ति गीत) |
| Language | Hindi (हिंदी) |