चली है बारात मेरे भोले नाथ की लिरिक्स

चली है बारात मेरे भोले नाथ की,
मस्ती में नाचूं मैं तो सारी रात जी,
सज गये भोला सज गाई गौरा रानी,
पूरी हुई प्रेम की एक कहानी,
झूमे सन्यासी देखो भूतों के साथ जी,
चली है बारात मेरे भोले नाथ की,

नंदी पे सवार होके भोले चले है,
देव और दानव देखो साथ मिले है,
तन पे भभूत गले मुंड की माला,
भोले का रूप देखो कितना निराला,
हो रही खुशियों की देखो बरसात जी,
चली है बारात मेरे भोले नाथ की,

ब्रह्मा और विष्णु भी संग आए,
झूम झूम नारद भी वीणा बजाए,
भूत पिशाच रंगे भक्ति के रंग में,
नर और नारी नाचे सब मिल संग मैं,
सब की जुबान पे है शिव जी की बात जी,
चली है बारात मेरे भोले नाथ की,

हिम की बादी में गुंजे शहनाई,
कण कण ने मंगल गीत है गाई,
स्वागत में देखो लकी भी आया ,
देवी देवताओं ने है फूल बरसाया,
थामा है शिव ने गौरा का हाथ जी
चली है बारात मेरे भोले नाथ की,

Chali Bhole Ki Barat Video Song👇

Chali Bhole Ki Barat Details and Credits

विवरण (Details) जानकारी (Information)
Song Title Chali Bhole Ki Barat
Singer Jyoti Vishwakarma
Lyricist Abhay Kumar Rai
Music Composer Abhay Kumar Rai - Gandharv Negi
Music Suraj Mahanand
Producer Lakhi Sundrani
Director Nikhil Sundrani
Category Shiv Bhajan
Language Hindi
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url