महाकाल ने कॉल लगाया है लिरिक्स

सावन की फुआर में, गूंजे भोले का नाम,
हर हर महादेव से, महके है चारों धाम,
जटा से बहती गंगा, माथे चंदा की शान,
सावन में शिव भक्त से, भर जाता है जहान,

महाकाल ने कॉल लगाया है,
बाबा ने हमें बुलाया है,
दिवानों कर लो तैयारी,
सावन का महीना आया है,
महाकाल ने कॉल लगाया है,
बाबा ने हमको बुलाया है,

सावन महीना निराला देखो,
आया फिर एक बार बाबा,
भोले की जो भक्ति करता,
हो जाता भव पार बाबा,
इंस्टा पे रील बनाया है,
बाबा का मैसेज आया है,
महाकाल ने कॉल लगाया है,
बाबा ने हमें बुलाया है,

मेरे भोले (८)

कोई बजावे डमरू चिमटा,
कोई बजावे ढोल बाबा,
कोई लगावे जयकारे और,
अलख निरंजन बोल बाबा,
फेसबुक पर पोस्ट लगाया है,
ईमेल भी उनका आया है,
महाकाल ने कॉल लगाया है,
बाबा ने हमें बुलाया है,

तुम भी चलके दर्शन कर लो,
भोले के एक बार बाबा,
जल्दी से एक टिकट कटा लो,
चल बाबा के द्वार हो बाबा,
व्हाट्सएप पे मैसेज आया है,
भोले ने हमें बुलाया है,

दिवानों कर लो तैयारी,
सावन का महीना आया है,
महाकाल ने कॉल लगाया है,
बाबा ने हमको बुलाया है,

महाकाल ने कॉल लगाया है,
बाबा ने हमें बुलाया है,

Mahakal Ne Call Lagaya Hai Details and Credits

विवरण (Details) जानकारी (Information)
Song Title Mahakal Ne Call Lagaya Hai
Singer Yashasvi Satyam Toriya
Lyricist Yashasvi Satyam Toriya
Music Director Monu Thakur
Category Shiv Bhajan / Devotional
Language Hindi

Mahakal Ne Call Lagaya Hai Video Song 👇

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url